जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान में आयोजित की जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा में ग्रामीण क्षेत्रों में राज्य स्तर पर 3862 शिविर आयोजित किए गए हैं, जिनमें 4,305,569 लोगों ने भाग लिया है। इस यात्रा में आयोजित शिविरों में लोग भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। इन शिविरों में 50,904 लोगों ने सुरक्षा बीमा, 21,427 लोगों ने जीवन ज्योति व 835,565 लोगों ने किसान क्रेडिट कार्ड शिविरों का लाभ उठाया है। वहीं 70,767 लोगों ने उज्ज्वला योजना में रजिस्ट्रेशन करवाया। इसके अलावा 1,791,096 लोगों ने स्वास्थ्य शिविरों में जाँच करवाई। टीबी की जाँच 1,004,920 लोगों ने व सिकल सेल की जाँच 88,179 लोगों ने करवाई। इसके साथ ही 3516974 लोगों ने भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया और 215,880 लोगों ने माय भारत वॉलंटियर रजिस्ट्रेशन करवाया।
वहीं विकसित भारत संकल्प यात्रा (शहरी अभियान) के आज तक राज्य स्तर पर 219 शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 230579 लोगों (120672 पुरुष व 109907 महिलाएँ) ने भागीदारी की। राज्य स्तर पर आयोजित शिविरों में 8774 लोगों ने आधार शिविर, 63660 लोगों ने स्वास्थ्य शिविर, 23700 लोगों ने उज्ज्वला योजना और 12936 लोगों ने स्वनिधि योजना का लाभ उठाया। इन शिविरों में 23471 आयुष्मान भारत कार्ड जारी किए गए और 42110 लोगों ने माय भारत वॉलंटियर रजिस्ट्रेशन करवाया। इसके साथ ही 134916 लोगों ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया और 9054 लोगों ने क्विज़ खेली। वहीं मेरी कहानी मेरी ज़ुबानी लाभार्थियों की संख्या 2579 रही।