राजस्थान: आबूरोड, (सिरोही) ,

-गाल के दूसरे मरीज के घर भी पहुंची सरकारी एंबुलेंस,

आबूरोड राजकीय चिकित्सालय के चिकित्सकों की मरीजों की सेवा में झलक रही कर्तव्य -निष्ठा!

-अब तक दो मरीजों के घर सरकारी एंबुलेंस भेज कर गाल के गंभीर मरीजों को चिकित्सालय लाकर उपचार के किये जा रहे हरसंभव प्रयास

आबूरोड की राजकीय चिकित्सालय के चिकित्सको को दो गाल के गंभीर रोगियों की ग्रामीण क्षेत्र में जानकारी प्राप्त होने पर अस्पताल की एंबुलेंस को रोगियों के घर भेज कर मरीजो को आबू रोड अस्पताल लाया गया।

*केस* – *1*

2 दिन पूर्व सियावा ग्राम पंचायत के मालियावास निवासी गाल के गंभीर रोगी लाला के घर सरकारी अस्पताल की एंबुलेंस पहुंची और उसको आबू रोड के बाद सिरोही और सिरोही के बाद उदयपुर रेफर किया गया जहां पर उसका उपचार चल रहा है।

*केस* – *2*

उसके बाद दूसरा गणका ग्राम पंचायत के तलवार नाका की ओबाफली निवासी लसाराम के भी गाल की गंभीर बीमारी होने की जानकारी गुरुवार को ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी गौतम मोरारका एवं आबूरोड चिकित्सालय के चिकित्सको को मिली, उसी दिन ही सरकारी एंबुलेंस भेज करके और उसे आबूरोड सरकारी अस्पताल लाया गया जहां पर उसके आगे की कार्रवाई शुरू की गई यदि कोई परिजन उनके साथ में रहने वाला हो तो उसे भी आगे रेफर किया जा सकता है।

गाल के गंभीर रोगियों के उपचार में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अस्पताल के चिकित्सकों ने निष्ठा पूर्वक मरीज सेवा का निर्वहन करते हुए राहत पहुंचाने के हरसंभव प्रयास किये जा रहे है ।

फोटो -वीडियो:- गाल के गंभीर रोगी दूसरे मरीज गण का ग्राम पंचायत के तलवार नाका गांव की ओबाफली में रोगी के घर जाकर अस्पताल के लिए रवाना होती आबू रोड अस्पताल की एंबुलेंस।

Share.
Leave A Reply