कालंद्री , सिरोही / राजस्थान ( चौथमल सूर्याल) ,

कालन्द्री में श्रीमाली समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ।

कालन्द्री के राउमावि खेल मैदान में श्रीमाली ब्राह्मण युवा मण्डल के तत्वावधान में चार दिवसीय शीतकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ स्थानीय ग्राम पंचायत सरपंच ठाकुर महिपाल सिंह की अध्यक्षता एवं समाज के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार से हुआ समाज के खेल संवाददाता संजय एन जोशी ने बताया की उदघाटन से पूर्व आदि गुरु शंकराचार्य की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर अथितियों का स्वागत सत्कार किया गया हुआ,जोशी ने आगे बताया कि इस प्रतियोगिता दूसरे संस्करण में कुल आठ टीमें भाग ले रही है प्रतियोगिता की विजेता टीम को ट्रॉफी व इक्कीस हजार नकद व उप विजेता को ट्रॉफी व ग्यारह हजार की नकद राशि प्रदान की जायेगी,उपस्थित अतिथियों ने मंच से ट्राफी का अनावरण किया गया,सभी कप्तानों से परिचय प्राप्त कर खेल को खेल की भावना से खेलने का सन्देश दिया,इस दौरान उप सरपंच प्रवीण माली सहित समाज के मदन मोहन जोशी,नरोत्तम जोशी,राजेश जोशी,दिलीप ठाकुर,दिनेश जोशी,हितेश जोशी,दिलीप जोशी,भावेश जोशी,भरत जोशी,कल्पेश जोशी,कुणाल ठाकुर,मन मीत जोशी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply