राजस्थान : आबूरोड / सिरोही ,
प्रकाशित खबर का बड़ा असर।

गाल के मर्ज के मरीज मालियावास के लाला के घाव *की जानकारी के बाद राजकीय अस्पताल आबू रोड की एंबुलेंस पहुंची मरीज के घर
- राजकीय चिकित्सालय आबू रोड लाने के बाद सिरोही किया रेफर , वहां की जारी है गाल के मर्ज की जांच
मंगलवार को शहर के निकट सियावा ग्राम पंचायत के मालियावास में गाल के मर्ज का रोगी लाला गरासिया पुत्र तेजा गरासिया के नासूर हो रहे घाव की सोशीयल ग्रुपो में संदेश एवं पंचायत समिति जनप्रतिनिधि के ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं आबूरोड चिकित्सालय अधिकारी को जानकारी देने के बाद चिकित्चको ने मरीज के घर तक एंबुलेंस भेज कर वहां से आबूरोड राजकीय अस्पताल मरीज लाला को लाया गया और उसके बाद में उसको जिला चिकित्सालय सिरोही परीक्षण* के लिए भेज दिया गया ।- जहां पर जिला स्तर के राजकीय चिकित्सकों द्वारा मर्ज की सघन स्वास्थ्य जांचे शुरू की गई है उपरांत रेफर आदि की आगे की कार्रवाई की जाएगी ।
- फोटो :-
- सियावा गांव के मालियावास में गाल के घाव के नासूर रोगी लाला को एंबुलेंस में बिठाकर अस्पताल पहुंचाती राजकीय चिकित्सालय आबूरोड की एंबुलेंस ।

