पुर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया।
V24 न्यूज़/भूपेंद्र परमार पिण्डवाड़ा ,
पिण्डवाड़ा भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश व जिलाध्यक्ष सुरेशजी कोठारी के आदेशानुसार पिण्डवाडा मे नगर मण्डल अध्यक्ष महावीर यती के नेतृत्व मे भारतीय जनता पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष व देश के भारत रत्न प्राप्त प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया ।

जिसमे भाजपा मण्डल पिण्डवाडा के कार्यकर्ताओ द्वारा सिरोहीरोड के अजारी रोड के कच्ची बस्ती व अजयपुरा कॉलोनी की कच्ची बस्ती मे फल फ्रूट व बिस्किट वितरण किये गए ।

इस कार्यक्रम मे मण्डल महामंत्री रमेश चौहान,कमलेश पुरोहित, महिला मोर्चा जिलामंत्री जसवंत कुंवर,पुर्व नगरपालिकाध्यक्ष भवर पटेल,मण्डल कोषाध्यक्ष दिलीप जैन युवा मोर्चा अध्यक्ष शक्तिपाल सिंह,बुथ संयोजक शंकर हीरागर,युवा मोर्चा हितेश रावल,पार्षद शंकर पटेल,पुर्व पार्षद नाथुलाल वछेठा के साथ कच्ची बस्ती मे आमजन के साथ वाजपेयी जी के जन्मदिन पर उनको याद किया ।

