पिण्डवाडा / सिरोही, राजस्थान।

भारत विकास परिषद् शाखा पिण्डवाडा द्वारा एकलव्य संस्कार केंद्र गढ़िया के 42 विधार्थियों को स्वेटर वितरित किये गये ।

परिषद के सेवा प्रकल्प प्रभारी गोविन्द सिंह चौधरी ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी परिषद शाखा पिण्डवाड़ा की ओर से 500 स्वेटर वितरित करने के लक्ष्य के अन्तर्गत आज 42 स्वेटर वितरित किए गए तथा अब तक कुल 510 स्वेटर वितरित किए जा चुके हैं। उक्त कार्यक्रम के अवसर पर परिषद के डॉ रमेश खण्डेलवाल द्वारा सभी विधार्थियों का मार्गदर्शन किया गया. वनवासी कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष धर्माराम गरासिया द्वारा परिषद की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी व परिषद का आभार प्रकट किया गया ।

नए स्वेटर पाकर सभी विधार्थियों के चहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इस अवसर पर अमरसिंह गुर्जर, अशोक कुमार सैन, शंकर शर्मा, महेश व्यास, सांकला राम महाराज व संस्कार केंद्र संचालिका सोमी देवी आदि उपस्थित थे.

Share.
Leave A Reply