जयपुर , राजस्थान।
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा दि. 22.12.2023 को उत्सव भवन, रेलवे अधिकारी क्लब, जगतपुरा, जयपुर में 68वां विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह – 2023 मनाया जायेगा।
समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अमिताभ द्वारा इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे के विभिन्न मंडलों/यूनिटों को अलग-अलग कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्षन के लिए 31 शील्ड प्रदान की जायेगी।
इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे पर श्रेष्ठ कार्य करने वाले 66 अधिकारियों व कर्मचारियों को व्यक्तिगत व 15 ग्रुप पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार समारोह में रेलकर्मियों को महाप्रबंधक स्तर पर पुरस्कृत किया जायेगा।
इस अवसर पर 68वां विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह – 2023 में पुरस्कृत 7 रेलकर्मियों को श्री अमिताभ, महाप्रबंधक, उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे के कर्मचारियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा।
