सिरोही , राजस्थान ।
रिर्पोट किशनलाल दहिया ,
आश्रम में रामधुन बंद करवाने पर बजरंग दल ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ।
हनीमून प्वाइंट, नक्की झील मार्ग पर स्थित शिव शक्ति आश्रम में वन विभाग द्वारा राम धुन बजाई जाने पर रोक लगाई।
साथ ही बिजली के तारों को तोड़ा गया जिसको लेकर आक्रोशित धर्म प्रेमी विरोध कर रहे है।
इसी कारण बुधवार को सुबह बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद द्वारा मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष खुशवंत राज (गणु भाई) के मार्गदर्शन एवं बजरंग दल नगर संयोजक रतन देवासी के नेतृत्व में बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने उपखंड अधिकारी सिद्धार्थ पिलानीचामी से मुलाकात कर ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में बताया गया कि कुछ दिनो पूर्व वन विभाग आबू पर्वत द्वारा शिव शक्ति आश्रम में चल रही रामधुन के पाठ करने पर वन विभाग द्वारा रामधुन को बंद करवाने की कार्यवाही की गई एवं तारो को तोड़ा गया जिसका बजरंग दल घोर विरोध करता है।
आबूराज साधु संतो की तपोभूमि है। ऐसे में इस आश्रम में इस तरह की कार्यवाही करना एवं साधु – संतो को परेशान किया जा रहा है, जो की सरासर गलत है।
इस विरोध में बजरंग दल ने मांग की कि भविष्य में इस प्रकार की साधु – संतो को परेशान न किया जाए। वन विभाग इस हेतु पाबंद किया जाए एवं रामधुन पुन: शुरू करवाई जाए।

इस मौके पर बजरंग दल नगर संयोजक रतन देवासी, नगर सह संयोजक अभिषेक थिंगर, चिराग, प्रदीप काबावत, पिंटू राणा, गोपी राणा, कमलेश सोनी, सूरज राणा, अशोक कोली, करण राणा, हर्षित देवासी, प्रवीन देवासी, भंवर सिंह, अविनाश सिंह, नवल सिंह, भोलाराम जी, कृष्ण सिंह, पारस आदि बजरंग दल कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

