पिपलांत्री ,राजसमंद / राजस्थान ।
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र बुधवार को राजसमंद जिले के पिपलांत्री पहुंचे। उन्होंने यहाँ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए गए विभिन्न कार्यों का अवलोकन किया और ग्राम पंचायत में किए गए विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।
श्री मिश्र ने कहा कि वे पिपलांत्री में पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए गए कार्यों से अभिभूत हैं और यह ग्राम पंचायत पूरे देश के लिए एक मिसाल बन गई है। सर्वप्रथम वे पिपलांत्री स्थित कन्या उप वन पहुंचे जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात पद्मश्री से विभूषित श्री श्याम सुंदर पालीवाल, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनका बुके भेंट कर स्वागत किया। इसके पश्चात श्री मिश्र ने ग्राम पंचायत में किए गए विभिन्न विकास कार्यों की शिला पट्टिका का लोकार्पण किया।
