सिरोही , राजस्थान ।
स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल झाडोली ब्लॉक पिंडवाडा विद्यालय में “विकसित भारत संकल्प यात्रा-2047” के तहत शपथ ग्रहण किया गया|
प्रथम सहायक जितेंद्र रावल ने बताया कि इस अवसर गतिविधि प्रभारी खुशवंत कुमार माली ने विकसित भारत -2047 संकल्प का शपथ ग्रहण करवाया| जिसमें छात्रों व शिक्षकों ने शपथ ग्रहण किया| उप प्रधानाचार्य व प्रथम सहायक जितेंद्र रावल ने छात्रों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए, जीवन मे कठिन परिश्रम द्वारा आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया| इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य राम सिंह सैनी, व्याख्याता शिवांश दीक्षित, राकेश कुमार सोलंकी, सोनाराम मीना, मुकेश कुमार, निर्मला कोली, खीम सिंह,गंगा सिंह, हरीश कुमार,जिगर राजपुरोहित,वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार, जिगर राजपुरोहित, नरसराम व चेतन कुमार अन्य उपस्थित रहे|

