झाड़ोली , पिंडवाड़ा /सिरोही , राजस्थान।

*राज्य स्तरीय योगा ओलंपियाड 2023 का भव्य आयोजन*

झाडोली स्थित मॉडल स्कूल मे आयोजित राज्य स्तरीय आयोजन मे 29 जिलों के 213 प्रतिभागियों ने भाग लिया.

कार्यालय प्रधानाचार्य से प्राप्त प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार समसा सिरोही के नेत्रत्व मे मॉडल स्कूल झाडोली द्वारा आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे मुख्य अतिथि CDEO सिद्धार्थ कुमार जैन, कार्यक्रम अध्यक्ष DEO सिरोही गंगा कलावंत, अतिथि APC कांतिलाल आर्य, CBEO सिरोही हीरालाल माली, CBEO पिंडवाड़ा सुरेश प्रजापत, CBEO रेवदर पूनम सिंह सोलंकी उपस्थित रहे. इसके अतिरिक्त झाडोली PEEO शैतान सिंह खींची, रेवदर मॉडल स्कूल के प्रिंसिपल केसर सिंह राव, मॉडल क्लस्टर इंचार्ज और सुमेरपुर मॉडल स्कूल प्रिंसिपल शैतान सिंह सान्दु, सोजत मॉडल स्कूल के प्रिंसिपल महेंद्र सिंह लखावत भी अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे.दिन भर चली प्रतियोगिताओं के बाद शाम को परिणाम जारी किये गए. *जूनियर बॉयज़ टीम इवेंट*नागौर के युवराज और लखन स्वामी प्रथम, श्री गंगानगर के विशेष सैनी और दक्ष द्वितीय तथा अलवर के मोहित कुमार और मनोज कुमार तृतीय रहे.

*जूनियर गर्ल्स टीम इवेंट* मे नागौर की सरोज और उर्वशी शर्मा प्रथम, दौसा की बुलबुल वैष्णव और वर्षा जैन द्वितीय तथा डूंगरपुर की मोली भट्ट और मनस्वी चौहान तृतीय रही.

*सीनियर बॉयज़ टीम इवेंट* मे उदयपुर के कार्तिक दरजी और पुष्कर सिंह प्रथम, डूंगरपुर के प्रत्विश पुरोहित और मोहित परमार द्वितीय तथा सीकर के आयुष चाहर और प्रिन्शु तृतीय रहे.

*सीनियर गर्ल्स टीम इवेंट* मे सिरोही की भगवती कुंवर और रुचिता सुथार प्रथम, भीलवाड़ा की हीरल लक्षकार और प्रिया सुथार द्वितीय तथा सीकर की इशिका कुमावत और रोनक बाजिया तृतीय रही.

इसी तरह *व्यक्तिगत स्पर्धा श्रेणी* मे जूनियर बॉयज़ केटेगरी मे टोंक के अंकित धोलिया प्रथम, हनुमान गढ़ के राम द्वितीय और अलवर के मनोज कुमार तृतीय रहे.

जूनियर गर्ल्स केटेगरी मे डूंगरपुर की मोली भट्ट प्रथम, नागौर की सरोज द्वितीय और दौसा की बुलबुल वैष्णव तृतीय रही.bसीनियर बॉयज़ मे डूंगरपुर के प्रत्विश पुरोहित प्रथम, सीकर के प्रिन्शु द्वितीय और जोधपुर के गंगा सिंह तृतीय रहे. जबकि सीनियर गर्ल्स मे सिरोही की रुचिता सुथार प्रथम, उदयपुर की प्रमिला कुंवर द्वितीय और भीलवाड़ा की हीरल लक्षकार तृतीय रही.

*बेस्ट ऑफ दी बेस्ट इवेंट के *जूनियर बॉयज़ श्रेणी* मे डूंगरपुर के ध्रुवराज सिंह प्रथम, टोंक के अंकित धोलिया द्वितीय और सीकर के प्रिन्शु तृतीय रहे.

वहीं *जूनियर गर्ल्स* मे नागौर की कोमल अरोड़ा प्रथम, डूंगरपुर की मोली भट्ट द्वितीय और अलवर की नेहा सैनी तृतीय रही.

*सीनियर बॉयज़* मे दौसा के अमन सिंह प्रथम, पाली के दीपक द्वितीय भीलवाड़ा के कारिकेय लखारा तृतीय रहे.

*सीनियर गर्ल्स* मे भीलवाड़ा की हीरल लक्षकार प्रथम, टोंक की प्रतिष्ठा द्वितीय और अलवर की निधि सोनी तृतीय रही. राज्य स्तर पर श्रेष्ठतम योग प्रतियोगी के रूप मे डूंगरपुर की मोली भट्ट चुनी गयी वहीं सर्वश्रेष्ठ टीम इवेंट वाले जिले का पुरस्कार नागौर को उनकी प्रतियोगी सरोज और उर्वशी शर्मा के लिए दिया गया.कार्यक्रम के अंत मे अतिथियों ने मेडल, ट्रॉफि और मोमेंटो प्रदान कर सभी विजेताओं का उत्साहवर्धन किया. अंत मे प्रिंसिपल श्याम सुंदर व्यास ने धन्यवाद भाषण मे सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों, अतिथियों और जिला स्तरीय अधिकारियों को धन्यवाद दिया.इस अवसर पर समस्त शाला परिवार उपस्थित रहा.

Share.
Leave A Reply