जयपुर, राजस्थान ।

जयपुर जिले की 19 विधानसभा क्षेत्रों में 6 हजार 970 मतदाताओं ने होम वोटिंग के तहत घर से मतदान किया। जयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि विधानसभा चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अनुपालना में 14 नवंबर से 19 नवंबर तक 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग श्रेणी के विशेष योग्यजन मतदाताओं को विधानसभा चुनाव के लिए घर पर मतदान करने की सुविधा दी गई।उन्होंने बताया कि होम वोटिंग के लिए जयपुर जिले के 19 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 7 हजार 230 पंजीकृत थे जिनमें से 6 हजार 970 ने अपने से ही मतदान किया।

होम वोटिंग के लिए पंजीकृत 91 मतदाताओं का निधन हुआ वहीं, 169 मतदाता अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि होम वोटिंग के अंतिम दिन 145 मतदाताओं ने मतदान किया। फुलेरा विधानसभा क्षेत्र में 19 एवं मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में 136 वोटर्स ने होम वोटिंग सुविधा का लाभ उठाया।

Share.
Leave A Reply