पिंडवाड़ा / झाड़ोली ( सिरोही ) , राजस्थान ।

आबू पिंडवाड़ा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी समाराम गरासिया का झाडोली में भव्य स्वागत |

झाडोली में समाराम गरासिया पिंडवाड़ा आबू में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार का आगमन पर जनता ने भव्य स्वागत किया l

ढोल नगाड़ों के साथ नारे बोलते हुए पुराने बसस्टेंड से पैदल चलते हुए आये लोगो ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया ।

समाराम गरासिया ने जनता को कहा कि मैं गांव की हर समस्या का जीत के बाद निपटारा करूंगा जीतते ही सर्व प्रथम क्षेत्र को TSPमें शामिल करवाने का प्रयास करूंगा ।

ग्राम वासियों ने झाडोली सिवेरा सम्पर्क सड़क बनवाने के लिए किए गए प्रयासों की प्रसंशा की।

ग्राम वासियों ने गाव से पूरे समर्थन का वादा किया ,एवं केंद्र द्वारा किये जा रहे कार्यो की भी प्रशंशा की।

सभी ग्रामीणों ने माला व साफे से स्वागत किया।इससे पहले समाराम गरासिया ने अति प्राचीन हनुमान मंदिर पर गए एवम पूजा अर्चना की व आशीर्वाद लिया।

Share.
Leave A Reply