माउन्ट आबू/ सिरोही , राजस्थान।
रिपोर्ट किशनलाल ।
बीएपीएस स्वामीनारायण विद्या मंदिर आबू पर्वत ने आज दिनांक 4.11.2023 को अपना 20 वा वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और स्वागत गान के साथ प्रारंभ हुआ कार्यक्रम में डंबल ड्रिल, रिबन ड्रिल, रेल ड्रिल, रिंग ड्रिल ,निराली एक्सप्रेस व राजस्थानी डांस की भव्य प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बंबू डांस रहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान किरण भाई पिठवा बीएपीएस संस्था के शिक्षा विभाग प्रमुख, विशिष्ट अतिथि श्री भरत रावल प्रधान पुजारी अर्बुदा देवी अन्य अतिथि डी एफ ओ श्री विजयपाल सिंह जी ,डॉ नवीन जी शर्मा ,डॉक्टर कांतिलाल जी व श्री सुनील आचार्य थे।विद्यालय द्वारा सर्वश्रेष्ठ अभिभावकों व विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

विद्यालय के निदेशक श्री श्याम भाई रावल व मुख्य अतिथि श्री किरण भाई पिठवा के द्वारा विद्यालय को 20 वर्षो से सेवा देने वाले प्रधानाध्यापक मनोज भोजक, अध्यापक श्याम सुंदर भाटी ,ए सर्वानन व अध्यापिका श्रीमती मंजू बारोड को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया कार्यक्रम का संचालन श्रीमती निर्मला थापा , श्री पर्वत सिंह पीटीआई के द्वारा किया गया। निदेशक श्याम भाई रावल श्रीमती दत्ता बेन रावल के मार्गदर्शन ने कार्यक्रम को भव्य बनाया। विद्यालय के सभी शिक्षकों व स्टाफ के अद्भुत समायोजन से कार्यक्रम मे चार चाँद लगा दिये

