पिंडवाड़ा/ सिरोही, राजस्थान।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने सिवेरा स्कूल का किया सघन निरीक्षण

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन ने राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल सिवेरा का बारीकी से सघन निरीक्षण किया जिसमें उपस्थिति पंजिका, छात्र उपस्थिति, मिड डे मील ,पढ़ाई, वर्कबुक जांच ,छात्रों से पढ़ाई सम्बन्धी जांच कॉपियों की जांच स्मार्ट टीवी क्लास , RKSMBK अंग्रेजी परीक्षा बैठक व्यवस्था, पेपर आदि की जांच की। केश बुक को जल्दी पूर्ण रूप से पूर्ण करने के कनिष्ठ लिपिक को निर्देश दिए।

जसवंत सिंह चौहान को शिक्षक दिवस पर मिली सम्मान राशि 11000 रु की स्मार्ट टीवी जिला शिक्षा अधिकारी व प्रधानाचार्य बाबुलाल मीणा को आज सुपुर्द किया जिला शिक्षा अधिकारी ने इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद दिया । इस स्मार्ट टीवी का उपयोग छात्रों के लिए होगा ।स्कूल की सफाई एवं व्यवस्था को लेकर बहुत खुशी जाहिर की ।जिला शिक्षा अधिकारी के साथ कार्यालय सहायक प्रशाशनिक अधिकारी भी साथ थे ।

Share.
Leave A Reply