सिरोही / राजस्थान ,

आज आदर्श विद्या मंदिर नांदिया मे मातृशक्ति सम्मेलन अध्यक्षा श्रीमती तीजा देवी, मुख्य अतिथि श्रीमती बसु देवी और विशिष्ट अतिथि श्रीमती रंजन बाला ने माँ सरस्वती माँ भारती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

प्रधानाचार्य श्री रमेश कुमार भाटी ने अतिथियों का स्वागत व परिचय करवाया।मुख्य वक्ता विद्या भारती जोधपुर प्रांत के मंत्री श्रीमान मोहन जी जोशी ने माँ बालक की प्रथम पाठशाला होती है। उसकी पाठशाला में शिवाजी जैसे वीर योद्धा जन्म लेते है। माँ ही विवेकानंद जैसे संत और ओजस्वी पुरुष पैदा कर पूरे विश्व में भारत का यशोगान एवं कीर्ति फैला सकते है। साथी इन्होंने बताया कि आदर्श विद्या मंदिर में पढ़ने वाले बालकों का संस्कार अन्य विद्या विद्या मंदिरों के बालकों से भिन्न रहता है यही संस्कार उसके जीवन पर्यंत चलते है और आगे चलकर वह अपने परिवार को सही दिशा में ले जाते है। विद्या मंदिर में पढ़ने वाले बालक समाज व देश के लिए समर्पित होते है आप सबके भी बालक ऐसे ही ऐसे ही हो इस प्रकार की अपेक्षा सभी माताओं से रखते है। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती रंजन बाला जी माता/बहिनों का आभार प्रकट किया।

Share.
Leave A Reply