माउट आबू /सिरोही ,
रिपोर्ट किशनलाल ,
राजकीय विद्यालय में गरबा महोत्सव का हुआ आयोजन ,
नारी उत्कर्ष संस्था के द्वारा गरबा कंपटीशन हुआ आयोजित ,
प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले को किया गया सम्मानित ,
प्रदेश के सबसे उंचे शहर माउंट आबू के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नई उत्कर्ष संस्था द्वारा गरबा कंपटीशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया..
जहां पर राजकीय व निजी विद्यालय के बालिकाओं ने भाग लिया…
सभी बालिकाओं ने गुजराती रीमिक्स गरबा पर नृत्य किया..
कार्यक्रम को लेकर बालिकाओं द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली सभी बालिकाओं को रोटरी इंटीग्रेटेड स्कूल के द्वारा सम्मान किया.

.जहां गरबे में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान रहने वाले बीएस मिमोरियल स्कूल, एमबी वॉरीअर ,साईं बाबा पब्लिक स्कूल को सम्मानित किया गया…
इस दौरान कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष विराज देसाई,जजीस किरण कश्यप,सुरभि अग्रवाल,छाया प्रजापति,राजल पटेल अग्रवाल,लीला परमार ,मीरा काँवर ,सुधा सिंग़ल,अंजू बंसल ,सीधी बंसल ,मीना गर्ग ,शालिनी कंवर ,आशा ,रोशन,विभा ,किरण कश्यप,ललिता टाँक आदि लोग मौजूद रहे

