पूरबिया प्रजापति समाज की 101 प्रतिभाएं हुई सम्मानित
शिक्षा शेरनी का दूध है जो पियेगा वो दहाडेगा !!
आहोर/ जालोर, राजस्थान
रिपोर्ट प्रवीण कुमावत,
पूरबिया प्रजापत समाज पांच पट्टी द्वारा आयोजित श्रीं श्रींयादे माताजी मंदिर गोदन में विद्यार्थी सम्मान समारोह समाज के कुलगुरु श्रीं श्रीं 1008 श्रीं गुरु गोविंदवल्लभदास जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित हुआ, जिसमे मुख्य अतिथि, समाजसेवी छगनसिंह राजपुरोहित, घेवरचंद प्रजापत सामाजिक सुरक्षा अधिकारी पटौदी, डालूराम प्रजापत सरपंच मंडापुरा, वकील हनुमान प्रजापत बाड़मेर, समाजसेवी किशनाराम प्रजापत आदि अतिथियों ने सरस्वती माता तस्वीर के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. समाज के प्रतिभाशाली होनहार विद्यार्थी आठवीं, दसवी, बारहवी , कॉलेज व खेलकूद आदि प्रतियोगिता में टॉपर आए प्रतिभाओं को सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की, दसवी, बारहवीं क्लास के टॉपर आए विद्यार्थी को सिल्वर मेडल व लेपटॉप देकर सम्मानित किया साथ ही कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने भामाशाह का भी स्वागत किया. गुरुदेव ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के प्रतिभाओं को लगन व मन से की गई पढ़ाई जरूर सफ़लता मिलती है और समाज को संगठित होकर समय पर एसे कार्यक्रम आयोजित करवाने से समाज के प्रतिभा का हौसला बढ़ता है वो ही हौसला समाज को सफ़लता के शिखर पर लेकर जाता है और आज के युग मे कोई भी समाज की प्रगति शिक्षा से सम्भव है उस दौरान पांच पट्टी के भामाशाह, गणमान्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम का मंच संचालन भानूप्रकाश प्रजापत तालियाना ने किया.

