पिंडवाड़ा/ सिरोही , राजस्थान।

*प्रतिभा प्रोत्साहन परीक्षा में आदर्श विद्या मंदिर नांदिया का श्रेष्ठ प्रदर्शन*

प्रांत स्तरीय प्रतिभा प्रोत्साहन परीक्षा में आदर्श विद्या मंदिर नांदिया के भैया मनोज माली ने किशोर वर्ग और भैया खुशाल सिंह,राजेश कुमार, हितेश राठौड़ ने बाल वर्ग में सहभागी होते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। जिनको वंदना दर्शन कार्यक्रम में अतिथि महोदय नारायणलाल जी घांची, बदाराम जी बंजारा और अमृतलाल जी प्रजापत द्वारा प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही पूर्व आचार्य जगमालाराम जी, रमेश जी बंजारा, जगाराम जी और भाविन जी रावल का भी विद्या मंदिर द्वारा सम्मान किया गया।

इस अवसर प्रधानाचार्य रमेश कुमार भाटी ने बताया विद्या मंदिर इसी प्रकार के श्रेष्ठ आचार्य और अनुपम भैया/बहिनों के निर्माण की फैक्ट्री है।

Share.
Leave A Reply