अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर स्कूली बालिकाओं की प्रतियोगिता आयोजित,
बालिकाओं के हुनर निखारने के लिए वक्ताओं ने दिए उदबोधन ,
आबूरोड,(सिरोही)
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बुधवार को निचलागढ़ स्कूल में महिला अधिकारिता एवं एज्यूकेट गर्ल एवं विद्यालय की ओर से बालिकाओं को उनके जीवन में आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा की आवश्यकता, वर्तमान में परिवार को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षित नारी होने की जरूरत पर प्रसंग प्रस्तुत किये ।
एजुकेट गर्ल के अधिकारी चेतन मालवीय ने बालिकाओं को ऊपर उठाने की दिशा में परिवार के आवश्यक रूप से ध्यान देने को कहा! विद्यालय के इंद्र लाल गर्ग ने कहा कि,
बालिकाएं हर क्षेत्र में आगे बढी है उसके उदाहरण देते हुए बालिकाओं को हिम्मत नहीं हारते हुए शिक्षा हासिल कर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
अंत में चम्मच दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया ।
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के संस्था प्रधान अमित सिंह वर्मा, अध्यापक इंद्र लाल गर्ग, शंकर लाल काबा, गिरधर बामनिया, छोगाराम,चेलाराम, लक्ष्मण कुमार, अंबाराम, तथा एज्यूकेट गर्ल के नगाराम, मुकेश कुमार तथा कार्यक्रम में अधिक संख्या में बालिकाएं मौजूद रही।

