माउंट आबू /सिरोही, राजस्थान ।
रिपोर्ट किशनलाल ,
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, आबू पर्वत
जयपुर संभाग के सहायक आयुक्त ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आबू पर्वत का किया वार्षिक अकादमिक निरीक्षण ।
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आबू पर्वत में केन्द्रीय विद्यालय संगठन के सहायक आयुक्त श्री माधो सिंह के नेतृत्व आई टीम द्वारा वार्षिक निरीक्षण किया गया। विद्यालय के एनसीसी केडेट्स ने सहायक आयुक्त की अगवानी करते हुये गार्ड ऑफ ऑनर दिया|
सहायक आयुक्त महोदय ने टीम के साथ प्रार्थना सभा के कार्यक्रमों का निरीक्षण किया जिसमें बच्चों ने उनके आतिथ्य सत्कार में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें लोक नृत्य की छात्राओं द्वारा प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया| प्राचार्य श्री ओम प्रकाश जाखड़ ने सहायक आयुक्त महोदय एवं टीम का साफा पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया|

सहायक आयुक्त महोदय ने टीम के साथ दिन भर कक्षा कक्ष शिक्षण के साथ विद्यालय में होने वाली सह शैक्षणिक गतिविधियों का सूक्षम निरीक्षण किया जिसमें स्काउट्स व बुलबुल की गतिविधियां, एफ एल एन की गतिविधियां, निपुण भारत, रिजल्ट का मूल्यांकन, विद्यालय भवन, पाठय सहगामी गतिविधियों का निरीक्षण किया ओर आवश्यक सुझाव दिये |
सहायक आयुक्त महोदय ने स्टाफ की मीटिंग में सभी शिक्षकों को मात्रात्मक एवं गुणात्मक परीक्षा परिणाम लाने के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास में योगदान देने के लिए कहा साथ ही शिक्षा में नवीन तकनीकी के प्रयोग पर भी बल दिया| निरीक्षण दल में सहायक आयुक्त के साथ केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 3 के प्राचार्य श्री राजेश कंथारिया, केन्द्रीय विद्यालय जालोर के प्राचार्य श्री विनोद भारतीय, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2 के प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार टेलर, केन्द्रीय विद्यालय पाली के प्राचार्य एच.एल. मीणा, केन्द्रीय विद्यालय बीएसएफ जोधपुर के मुख्याध्यापक रामेश्वर लाल दवे शामिल रहे|

