माउंट आबू /सिरोही ,
रिपोर्ट किशनलाल ,
वन्य जीव सप्ताह पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
शहर के 12 विद्यालयों के 156 विद्यार्थियों ने लिया भाग
वन्य प्राणी,प्लास्टिक रहित एवं जंगल क्या है विषय पर चित्रकला का हुआ आयोजन
. प्रदेश के सबसे उंचे शहर वन विभाग वन्य जीव अभ्यारण माउंट आबू में 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक चल रहे 69.वें वन्य जीव सप्ताह के तहत आज केंद्रीय विद्यालय आबू पर्वत में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया..जिसमें 12 स्कूल के 156 विद्यार्थियों ने भाग लिया जहां..चित्रकला में विद्यार्थियों को तीन समूह में बांटा गया और कक्षा 1-5-6-8 व 9 व 12 कक्षाओं के समूह बनाए गए जहां समूह को माउंट आबू के वन्य प्राणी प्लास्टिक रहित एवं जंगल क्या है कि विषय पर चित्रकला का आयोजन किया गया..सप्ताह के आयोजित कार्यक्रम को लेकर उप वन संरक्षण विजयपाल सिंह के निर्देश एवं एयरफोर्स के विग कमांडर जसमीतसिंह के नेतृत्व में ग्राम उतरज विभाग एवं एयरफोर्स के संयुक्त तत्वाधान में व अग्रवाल युवा समाज के सहयोग से ग्राम उत्तरज में मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया गया…जिसमें स्थानीय वासियो को स्वास्थ्य की जानकारी देने के साथ महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन किट का वितरण किया गया…तथा वन एवं वन्यजीवों के बारे में विस्तृत जानकारी दी उनके संरक्षण में सहयोग की अपील की गई.. जिसमें उत्तरज गांव के लगभग 50 व्यक्तियों सहित बिग कमाडंर जसमीत सिंह डॉक्टर पूजा,शेर सिंह,सरपंच प्रतिनिधि प्रेमाराम आलिका एवं ग्राम वासी मौजूद रहे…वही वन्य जीव सप्ताह के पांचवें दिन निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा

