कार्यालय प्रधानाचार्य स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल झाडोली /सिरोही , राजस्थान l
आज स्थानीय विद्यालय में गांधीजी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई| प्रधानाचार्य श्याम सुंदर व्यास के गांधीजी और शास्त्री जी के चित्र फलक पर पुष्पापर्ण कर श्रधांजलि अर्पित करने के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ| संस्था प्रधान ने बताया कि व.अध्यापक खुशवंत कुमार माली ने सर्वधर्म प्रार्थना सभा द्वारा गांधीजी के तीन प्रिय भजन धर्म वो एक ही सच्चा.., वैष्णव जन तो ते न कहिये.., दे दी हमे आजादी.. का गान करवाया| जिसमें विद्यालय परिवार ने सहभागिता की|
व.अ प्रकाश पूरी लाल ओ लाल मेरे देश के लाल पर सुंदर गीत का गान करवाया| व.अ मुबारक हूसेन ने शास्त्री जी पर एक कविता की प्रस्तुति दी| छात्रा भूमिका और करिश्मा कक्षा 10 ने गाँधी दर्शन पर सुंदर नाटक की प्रस्तुति दी| हितेश सुथार कक्षा 7 ने रघुपति राघव राजा राम..,व राणाराम देवासी कक्षा 6 ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी|अवसर पर व्याख्याता सोनाराम मीणा व व्याख्याता शिवांश दीक्षित के निर्देशन में शाला की साफ सफाई एक घंटा एक साथ साफ सफाई हेतु बहुत निष्ठा के साथ श्रमदान किया|

तकनीकी विशेषज्ञ स्थानीय विद्यालय चेतन कुमार ने छात्रों को गाँधी दर्शन पर डोकमेंट्रि दिखाई| संस्था प्रधान ने छात्रों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए गांधीजी व शास्त्री जी के जीवन दर्शन से आदर्श ग्रहण करने व अहिंसा के मूल मंत्र की पालना हेतु सभी को संकल्पित किया|
इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य जितेंद्र रावल व राम सिंह सैनी तथा राकेश कुमार सोलंकी, शैतान सिंह बिश्नोई, मनोहर सिंह, हीरालाल दहिया, तारचंद भार्गव,मुकेश कुमार, हरीश कुमार,निर्मला कोली, खीम सिंह,गंगा सिंह, नरसाराम, जिगर राजपुरोहित आदि समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा|

