आबुरोड/ सिरोही ,

गांधी जयंती का आयोजन कर प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन कीए अर्पित

आबुरोड।

माउंट आबू ब्लॉक के देलदर तहसील मुख्यालय के ग्राम पंचायत देलदर की ओर से देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की 154 वी जन्म जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत देलदर द्वारा गांधी जयंती का आयोजन कर महात्मा गांधी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथ पश्चात सर्व धर्म सभा का भी आयोजन किया गया जिसमें राजस्थान कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव कमलेश रावल, देलदर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष सुमित्रा परमार ,सरपंच गीमाराम गरासिया, ग्राम विकास अधिकारीमधुबाला ,मांगीलाल परमार ,चोगाराम चौहान, रामाराम पुरोहित, लालाराम मेघवाल,राकेश रावल,गायरसीलाल गमेती एवं गांव के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे इस मौके पर प्रदेश सचिव कमलेश रावल ने बताया कि महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए देश को आजाद करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था इसे हमें कभी भूलना नहीं चाहिए एवं उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर देश की उन्नति एव विकास में हमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना है उनका एक मिशन था स्वच्छता अभियान तो हमें इस स्वच्छता पखवाड़े के रूप मे मनाकर जहां भी हमारे आसपास में गंदगी दिखाई दे उसे साफ करने की भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए

Share.
Leave A Reply