सिरोही / माउंट आबू ,राजस्थान ।

रिपोर्ट किशनलाल ,

गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की मनाई जयंती ,

 उपखंड प्रशासन एवं पालिका के द्वारा कार्यक्रम आयोजित,

 डांडी यात्रा के स्टेच्यू का पालिकाध्यक्ष जीतू राणा ने किया लोकार्पण ,

महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर SDM सिद्धार्थ पालानीचामी व लोगो ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित,

 पालिका के स्वच्छता सैनिकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,

 . प्रदेश के सबसे उंचे शहर माउंट आबू मे आज उपखंड स्तरीय एवं नगर पालिका प्रशासन आबू पर्वत द्वारा गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती राष्ट्रीय पर्व नक्की परिक्रमा पथ पर विकसित किए गए दांडी उद्यान में मनाया गया.

.जहां माहत्मा गांधी  की दांडी यात्रा के स्टेच्यू का पालिकाध्यक्ष जीतू राणा के द्वारा लोकार्पण किया गया.

.इस मौके पर जीतू राणा एवं सभी लोगों ने गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई..साथ ही उपखंड अधिकारी सिद्धार्थ पालानीचामी द्वारा भी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दीप प्रजवलन किया गया तथा नगर पालिका के स्वच्छता सैनिकों को सफाई के उत्कृष्ट कार्य पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया…

इसी मौके पर रंजीत बनोधा उपाध्यक्ष ललित सांखला, सुनील आचार्य,नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह भाटी सदस्य द्वारा गांधीजी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जीवनी पर प्रकाश डाला गया..

इस कार्यक्रम में नगर पालिका कार्यालय स्टोर शाखा से राजकिशोर शर्मा एवं नगर पालिका सदस्य तस्लीम बानो संतोष कवर अलका कालमा अमित मकवाना अनिल जैन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लीला देवी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीना देवी एवं समाजसेवी ज्योतिष जोनवाल, सुभाष राणा ,एवं नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे l

Share.
Leave A Reply