पिंडवाड़ा, राजस्थान।
*राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में आदर्श विद्या मंदिर नांदिया का द्वितीय स्थान*
भारत विकास परिषद पिंडवाड़ा शाखा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में आदर्श विद्या मंदिर नांदिया ने सहभागी होते हुए अपने पांच आधारभूत विषय के एक आयाम संगीत शिक्षा का अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।जिनको परिषद द्वारा प्रशस्ति-पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस स्वर्णिम अवसर पर प्रधानाचार्य रमेश कुमार भाटी ने बताया की विद्या मंदिर शिक्षण के साथ साथ संगीत शिक्षा के माध्यम से भी भैया बहिनों को संगीतज्ञ बनाने और उनके सर्वांगीण विकास में योगदान दे रहा है।

