माउंट आबू /सिरोही

रिपोर्ट किशनलाल ,

वन्य जीव अभ्यारण में 69 वें वन्य जीव सप्ताह का हुआ आगाज ।

1 से 7 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित

सनसेट पॉइंट पर पर्यावरण संस्था के तहत चलाया सफाई अभियान

वन्य जीव सप्ताह पर वन एवं वन्यजीवों के योगदान पर की चर्चा

.प्रदेश के सबसे उंचे शहर माउंट आबू के वन विभाग वन्य जीव अभ्यारण में आज से 69 वें वन्य जीव सप्ताह का आगाज हुआ और आज से आगामी 7 अक्टूबर तक कार्यक्रम को लेकर विभिन्न प्रतियोगिता व कई कार्यक्रमों के आयोजन किए जाएंगे.

.इसी को लेकर आज सनसेट पॉइंट पर पर्यावरण स्वच्छता के तहत सफाई अभियान चलाया गया..

.जहां वन संरक्षण विजय पाल सिंह द्वारा 69वें वन्य जीव सप्ताह के अवसर पर वन एवं वन्यजीवों के योगदान पर चर्चा की तथा उनका मानव जीवन में महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दि..

साथी वन एवं वन्यजीवों के संरक्षण में आमजन की भागीदारी के लिए अपील की गई उसके बाद नगर पालिका के गांधी पुस्तकालय भवन में वन्यजीवों के संरक्षण के बारे में फिल्म शो का आयोजन किया गया।

इस मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी वन्य जीव गजेंद्र सिंह, सीताराम,सुनील आचार्य,गजेंद्र सिंह सोफिया स्कूल,शैलेश पटेल महेंद्र दान उर्फ चार्ली,स्काउट गाइड के सदस्य,वनपाल मोहन राम,राजेश विश्नोई,वन संरक्षक रामकुमार,सवाराम,सनसेट इडीसी अध्यक्ष जगदीश राणा, नेचर गाइड सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमीयो ने भाग लिया.. वन्य जीव सप्ताह को लेकर उप वन संरक्षण विजयपाल सिंह ने जानकारी देकर बताया कि वन्य जीव सप्ताह के कार्यक्रम में कल प्रातः 8:00 बजे से लिंमडी़ कोटी वन्य क्षेत्र में जंगल ट्रेकिंग का आयोजन किया जाएगा जिसमें इच्छुक समस्त पर्यावरण प्रेमी आमंत्रित है

Share.
Leave A Reply