सिरोही, राजस्थान ।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य में 80 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं का किया सम्मान।
वराडा – अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य में वराडा के राउमावि परिसर में भारत निर्वाचन विभाग की औऱ से जारी दिशा निर्देशों के अनुसार 80 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं का सम्मान किया l
बीएलओ व ईएलसी प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर वराडा के तीनो बूथों के करीब 20 मतदाताओ को आमंत्रित कर बीएलओ संजय शर्मा,ओमप्रकाश शर्मा व पेकाराम द्वारा माल्यार्पण कर एवम प्रमाण पत्र देकर उनको सम्मानित किया एवं निर्वाचन विभाग की और से चुनाव के समय उनके लिए चलाई जाने सुविधाओं के बारे में जानकारी दीl
इस दौरान वरिष्ठ मतदाता छगनलाल नागर ने निर्वाचन विभाग का आभार जता कर कहा कि मतदान करना हम सभी का अधिकार है एवं उपयुक्त नेता का चयन हम सभी के लिए फायदेमंद रहता है इस अवसर पर अस्सी वर्ष के ऊपर के प्रतापजी पुरोहित,कानजी लुहार,हीरा बा सैन,जुहारजी पुरोहित,ताराजी पुरोहित,तोलजी पुरोहित,लीलू देवी,कुकी देवी,जनप्रतिनिधि वार्ड पंच अर्जुन भाई सहित कक्षा बारहवीं व ग्यारहवीं के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

