माउंट आबू /सिरोही , राजस्थान

रिपोर्ट किशनलाल ,

विश्व प्रसिद्ध देलवाड़ा जैन मंदिर में चोरी की वारदात का पर्दाफाश

कॉन्स्टेबल बाबूसिंह राणावत की सूझबूझ से पकड़े गए दो आरोपी

..माउंट आबू में 16 अगस्त को विश्व प्रसिद्ध देलवाड़ा जैन मंदिर में भगवान नेमिनाथ मंदिर के दान पत्र में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया।और चोरी के दो आरोपियों को आबूरोड कोर्ट में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। चोरी की वारदात का खुलासा करने में कॉन्स्टेबल बाबू सिंह राणावत की अहम भूमिका रही।

माउंट आबू थानाधिकारी किशोर सिंह भाटी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया की 16 अगस्त की रात को नेमिनाथ मंदिर के दान पात्र में चोरी हुई थी। इसके बाद एसपी ज्येष्ठा मैत्रीय के निर्देश पर और पुलिस उपाध्यक्ष अचलसिंह देवड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सवा महीने तक हर पहलू की बारीकी से जांच की। चोरी के आराेप में दो आरोपी जगदीश (20) पुत्र लक्ष्मण, निवासी वीरमपुर, जिला बनासकांठा को अम्बाजी से और किशन भाई (20) पुत्र वसराम, निवासी शेरगढ़, जिला बनासकांठा को पालनपुर से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को आबूरोड कोर्ट में पेश किया जहां से 3 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।थानाधिकारी ने बताया कि इस पूरे मामले में कॉन्स्टेबल बाबू सिंह राणावत की सबसे अहम भूमिका रही। उन्होंने मेहनत, सूझबूझ और चतुराई से लगातार बीटीएस विश्लेषण किया और साेशल मीडिया, इंस्टाग्राम के माध्यम से आरोपियों की पहचान की।500 से अधिक फुटेज खंगालेकिशोर सिंह भाटी ने कहा कि हमारी पूरी टीम की ओर से एक-एक पॉइंट पर बीटीएस टॉवर लिए गए। माउंट आबू शहर सहित देलवाड़ा क्षेत्र, आबूरोड़ क्षेत्र के समीप के सीसीटीवी खंगाल कर 500 से अधिक फुटेज को आईडेंटिफाई किया गया। अंत में बीटीएस टावर और तकनीकों के जरिए आरोपियों काे पकड़ा गया। आरोपियों ने चोरी से पहले मंदिर की रास्तों की और इससे संबंधित जानकारी की रेकी की थी।उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा कुछ संदिग्ध लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है, जिन्होंने इन दोनों आरोपियों को शह दी और मंदिर से जुड़ी जानकारी दी है। पुलिस इस मामले में और खुलासा जल्द करेगी, अभी जांच जारी है।

चोरी की वारदात के खुलासे में पुलिस उपाधीक्षक अचलसिंह देवड़ा और थानाधिकारी किशोर सिंह भाटी के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल अभय सिंह, भवानी सिंह, कांस्टेबल बाबूसिंह राणावत, शंभूसिंह, ओमाराम, सतीश कुमार एवं समुंद्र सिंह आदि की अहम भूमिका रही है।

Share.
Leave A Reply