आबूरोड, सिरोही , राजस्थान।

27 नवम्बर 2023 , आईसीआईसीआई फाउंडेशन के द्वारा चलाये जा रहे ग्रामीण आजीविका संवर्धन कार्यक्रम के तहत किचन गार्डन (सब्जी किट) वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम मे आबूरोड ब्लॉक के विभिन्न गांव की महिला किसानो ने भाग लिया, इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत समिति आबूरोड ब्लॉक विकास अधिकारी नवला राम जी, खड़ात पंचायत से सरपंच श्रीमती केसरी देवी, सरपंच प्रतिनिधि शंकर लाल रहे, उन्होने किसान महिलाओं को बताया की केसे घर के आसपास आंगन में (किचन गार्डन) सब्जी उगा सकते हैं । यहां से सालभर हमें ताजी साग सब्जियां मिलती रहें । जिससे आपके पोषण स्तर में वृद्धि हो सके, साथ ही आईसीआईसीआई फाउंडेशन से उपस्थित विकास अधिकारी पवन धर्मावत ने बताया कि सब्जियों के बीज काफी उन्नत प्रजाति के हैं। फाउंडेशन की ओर से 750 किसान महिलाओं को नि:शुल्क सब्जियों के मिनी पैकेट दिए जा रहे हैं। इनमें 8 प्रकार की सब्जी मैथी, पालक, मुली, बैंगन, धनिया, मटर, मोगरी व चुकंदर के बीज हैं। बाद मे सभी महिलाओं को अतिथियों के हाथों से सब्जी किट वितरित कराये गये व आईसीआईसीआई फाउंडेशन की ओर से चलाये जा रहे ग्रामीण आजीविका कार्यक्रम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।

Share.
Leave A Reply