पिंडवाड़ा / सिरोही , राजस्थान।
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय केरलापादर आदिवासी क्षेत्र के विद्यार्थियों ने खेलों में परचम लहराया ।
सिरोही जिला स्तरीय 67वीं खो-खो प्रतियोगिता 14 वर्ष बालिका राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय केरलापादर की टीम ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया लगातार तीसरी बार जिला स्तर पर विद्यालय टीम चैंपियन बनी और राज्य स्तर पर सिरोही का प्रतिनिधित्व किया किया।

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक 2023 में अभी ब्लॉक स्तर पर खो खो द्वितीय एवं फुटबॉल प्रथम स्थान प्राप्त किया । अभावग्रस्त क्षेत्र होने के बाद भी धुन के पक्के समर्पित खिलाड़ियों के अथक प्रयास के बल पर गांव पंचायत ब्लॉक व जिले का नाम रोशन किया ।
इन खिलाड़ियों को प्रेरित व खेल कौशल में प्रवीण करने में स्थानीय विद्यालय के शारीरिक शिक्षक गणपत सिंह पंवार का समर्पित योगदान प्रसंसनीय है साथ स्थानीय विद्यालय के संस्था प्रधान व संपूर्ण स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान है ।
सभी विद्यार्थी स्वास्थ्य सफाई एवं राष्ट्रीय पर्व स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों मे भी रोचक व सुंदर प्रदर्शन करते हैं और अभिप्रेरणा से गजब का परिणाम प्राप्त करते हैं
