*विकेश्वर महादेव में लगा भक्तों का तांता* *जावाल*। सिरोही ,राजस्थान
निकटवर्ती ओडा़ गॉव के ओड़ा बांध के पास पहाड़ी पर स्थित श्री विकेश्वर महादेव मंदिर में हर वर्ष की भांति इस साल भी बुधवार को महंत करणगिरी महाराज का चौमासा पूर्णाहूति के शुभ अवसर पर दर्जनों संत महात्माओं के सानिध्य में मेला का आयोजन किया गया। जिसमें ओड़ा समेत गोल, एवड़ी, कैलाशनगर, जावाल, पाड़ीव, सिरोही, मंडवाड़ा, उड़, मनोरा, नारादरा, कालंद्री, मनादर, झाडोली वीर, सियाणा, चांदाणा, भेटाला, रायपुरीया,भीनमाल समेत दर्जनों गांवो से सैकड़ो भक्तों ने श्री विकेश्वर महादेव के दर्शन कर सुख समृद्धि व खुशहाली की मन्नत मांगी। अल सवेरे ही विधि विधान व मंत्रोच्चार के साथ में पंडित सुरेशभाई गोल समेत 11 ब्राह्मणों ने हवन कार्यकम करवाया उसके बाद भोलेनाथ की महाआरती कर भगवान को महाप्रसादी का भोग लगाया। भोलेनाथ के जयकारो से वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिर परिसर को फुलहारों एवं रंग बिरंगी लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया गया। पूरे दिन दर्शनाथियों का तांता लगा रहा। सैकड़ो भक्तों ने मंदिर परिसर में पहुंचकर महाप्रसादी ग्रहण करने का लाभ उठाया।

*इनका रहा सानिध्य*
लेहरपुरी महाराज झाड़ोली वीर, प्रेमभारती महाराज सगालीया, शेरगिरी महाराज कैलाश नगर, श्रवणपुरी महाराज कैलाश नगर, ललितगिरी महाराज भेरू गुफा सुंधा माता, मधुगिरी महाराज वडगाव, त्रिवेणीगिरी महाराज जावाल समेत दर्जनों संत महात्माओं का सानिध्य रहा।
*ये है लाभार्थी परिवार*
महाप्रसादी के लाभार्थी प्रजापत कुपाजी देवाजी ओडा, हवन चढ़ावा के लाभार्थी नागर धीरेन कुमार भरतभाई अहमदाबाद, मंदिर श्रृंगार के लाभार्थी पुरोहित मगाराम सदाजी कैलाश नगर ने लेकर पुण्य का लाभ उठाया। रात्रि में भजन संध्या में भजन कलाकारों ने भोले बाबा के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को नाचने को मजबूर कर दिया। मेले की व्यवस्था ओड़ा के ग्रामवासीयों व भक्तजनों संभाली थी। अंत में लाभार्थी परिवार का श्री विकेश्वर महादेव संन्यास आश्रम ट्रस्ट की ओर से लाभार्थी परिवार का बहुमान किया गया।

