आबूरोड /सिरोही ,
मगन प्रजापत ,
गणपति मोहत्सव को लेकर शहर में निकली भव्य शोभायात्रा शिवसेना व रक्षक ट्रस्ट द्वारा कार्यक्रम आयोजित
गाजे बाजो के साथ शहर के विभिन्न मार्गो से निकली गणपति प्रतिमाएं
शहर समेत ग्रामीण अंचल में 100 से अधिक प्रतिमा की गई थी स्थापित
गणेश प्रतिमा को बनास नदी व तालाबों में किया हुआ विसर्जन
आबूरोड मे शिवसेना व रक्षक ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में गणेश महोत्सव के पांच दिवसीय कार्यक्रम को लेकर शहर व ग्रामीण अंचलों में चलने वाले कार्यक्रम में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।जहां विशेष पूजा अर्चना,फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता,एकल नृत्य,गरबा रास डंडियों के आयोजन के साथ पांच दिवसीय गणपति महोत्सव का आज धूमधाम के साथ इस गणेश महोत्सव का समापन किया गया। जिसके चलते शहर व ग्रामीण इलाकों में गली मोहल्लो व कॉलोनीयो में जो गणेश प्रतिमा स्थापित की गई थी व सभी गणेश प्रतिमाएं गाजो-बाजो व ढोल नगाड़ों की धुन पर व भक्त नाचते गाते शहर के विभिन्न मार्गो से होकर बड़ी संख्या में सभी प्रतिमाएं विष्णु धर्मशाला में एकत्रित हुई।जहां से भव्य विशाल शोभायात्रा बैंड बाजो व ढोल नगाड़ों के साथ शहर के विष्णु धर्मशाला जगदीश चौराया,पारसी चाल होते हुए शोभायात्रा यात्रा शहर के मुख्य चौराहे पहुचने पर शिवसेना व रक्षक ट्रस्ट के सदस्यों का सापा माला पहनाकर स्वागत किया गया।

गणपति पर्व को लेकर पांच दिवसीय चलने वाले इस पर्व में भक्तों में काफी उत्साह व उमंग देखा गया इसी के चलते शहर व ग्रामीण अंचलों में करीब 100 से अधिक प्रतिमाएं जो गणेश पर्व को लेकर विराजित की गई थी।उन प्रतिमाओं को गाजो- बाजो के साथ व ढोल नगाडो की धून पर शहर के विभिन्न मार्गो से गणेश प्रतिमाओं के साथ भव्य शोभायात्रा के साथ निकाली गई।ऐसे में इस आयोजित पर्व को लेकर भक्तों व महिलाओं व सभी लोगों में भारी उत्साह देखा जा गया। डिजे की धून के बीच सड़क मार्ग पर भक्त नाचते गाते नजर आए वही अबील गुलाल के द्वारा गणेश प्रतिमाओं के साथ भक्तों का स्वागत किया गया। साथी रंग बिरंगी आतिशबाजी कर आकाश में मनोरंजन कर भक्तों में भी खासा उत्साह दिखा।
वहीं शहर के विभिन्न मार्गो से निकलने वाली प्रतिमाओं के बीच भक्त नाच रहे थे वह डीजे की धुन के बीच में जमकर आतिशबाजी भी करते नजर आए। भक्त राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज डीजे की धुन पर लहराते हुए नजर आए तो महिला व पुरुष विभिन्न वेशभूषा साथ शोभायात्रा में शामिल रहे।गणेश महोत्सव आयोजन को लेकर शहर के विभिन्न मार्गों पर समाजसेवी व विभिन्न संगठनों की ओर से पेयजल व ठंडे पेय पर्दाथो की निशुल्क लोगों को सेवा दी गई। तो इस आयोजित पर्व के चलते गणपति पर्व को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला..
शाम को बनास नदी समेत तालाबों में सभी गणेश की प्रतिमाएं विधि विधान व पूजा अर्चना कर विसर्जित की गई। उपखंड प्रशासन की ओर से व्यवस्था चाक चौबद की गई। पुलिस प्रशासन की ओर से डीएसपी अचलसिंह देवड़ा तहसीलदार सुनीता चारण व तीनों थानों के थानाधिकारी समेत पुलिस का भारी जाब्ता भी तैनात रहा

