सिरोही , राजस्थान l
सिवेरा की बेटियों ने जिला स्तर टेबल टेनिस में परचम लहराया /
राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल की बेटियों ने जिला स्तर की टेबल टेनिस 19 वर्ष वर्ग में परचम लहराया 67 वी जिला स्तर की प्रतियोगिता नया सानवाड़ा में आयोजित हुई जिसमें सिवेरा की छात्राओं ने पेशूआ को 5-2 से हराकर जीत दर्ज करवाई वही पूजा कुमारी व तम्मन्ना का राज्य स्तर में भी चयन होने से गाव में खुशी का माहौल है l
पिछले दो साल में सिवेरा कई बेटियां राज्य स्तर पर टेबल टेनिस खेल चुकी है आज विद्यालय पहुचने पर शाला परिवार ने बेटियों का स्वागत किया इसी प्रकार ब्लॉक स्तरीय किशोरी मेले में काव्या कुमारी प्रजापत ने प्रथम स्थान में 500 रु और दीक्षिता राणावत ने दिवितीय स्थान में 300 रु का इनाम प्राप्त करने पर इनका भी स्वागत किया गया महिमा कुमारी का गणित व विज्ञान विषय मे अंतर जिला भृमण में चयन हुआ है बेटियों के लगातार सफलता का श्रेय स्टाफ की मेहनत को दिया हैl
इस अवसर पर भीम सिंह उत्तम कुमार हेड टीचर जसवंत सिंह वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक भवरलाल बदाराम गोविंद कुमार सुरेश कुमार हिम्मत राम खेताराम पुष्पा मीणा बाबुलाल मांगीलाल प्रकाश कुमार कनैयालाल आदि उपस्थित थे

