स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल झाड़ोली ,

मॉडल स्कूल मे जिला स्तरीय कला उत्सव-2023 का आयोजन हुआ|

कार्यक्रम अधिकारी समग्र शिक्षा सिरोही इनामुल हक कुरैशी ने बताया कि समग्र शिक्षा सिरोही द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले भर से ब्लॉक अनुसार 149 प्रतिभागियों की सूचना प्राप्त हुई थी जिसमें से संभागी उपस्थित रहे|

प्रतियोगिता में अतिथि के रूप मे एपीसी प्रथम कांतिलाल आर्य, व एपीसी द्वितीय नरेंद्र सिंह चारण पीईईओ झाड़ोली शैतान सिंह खींची उपस्थित रहे| निर्णायकों के रूप में भरत माली उप प्रधानाचार्य पीईईओ वीरवाडा, रेखा सोनी अध्यापिका विवेकानंद रा.उ.मा.वि तथा विष्णु प्रिया गुर्जर मॉडल स्कूल झाड़ोली रही|

माँ सरस्वती के मन्दिर मे प्राचार्य श्याम सुंदर व्यास ने भगवती सरस्वती का पूजन का पूजन करवाया| जिस पर उद्घोषक खुशवंत कुमार माली ने सुंदर सरस्वती वंदना और दीप मंत्र की प्रस्तुति दी| कला उत्सव कुल दस विधाओ में छात्र-छात्रा श्रेणी से पृथक पृथक प्रतियोगिताएं आयोजित हुई| जिसमें संगीत गायन पारंपरिक लोक गायन में छात्र श्रेणी में प्रथम स्थान खुशवंत कुमार द्वितीय जितेंद्र गिरी व तृतीय हर्षवर्धन सिंह रहे इसी प्रतियोगिता में छात्रा श्रेणी में प्रीति माली प्रथम, द्वितीय भगवती कुंवर देवड़ा व तृतीय ममता कोली रही| संगीत गायन शास्त्रीय संगीत छात्रा श्रेणी प्रथम स्थान दिव्या गुसाईं, लता कुमारी द्वितीय तथा हेतल कुमारी तृतीय रही|

संगीत वादन अवनध्य वाध्य छात्रा श्रेनी मे मानसी गेहलोत प्रथम, वही छात्र लोकेश ओझा प्रथम, द्वितीय सुमित कुमार, मनीष प्रजापति रहे|संगीत वादन स्वर वाध्य छात्रा श्रेनी मे युवानी रावल प्रथम वही छात्र श्रेनी मे कमलेश कुमार व द्वितीय हिमांशु कुमावत रहे|शास्त्रीय नृत्य में प्रथम युक्ति कुमारी द्वितीय नेहा मालवीया तथा तृतीय नैना सोलंकी रही| पारंपरिक लोक नृत्य छात्रा श्रेणी मे प्रथम सारिका कुंवर, द्वितीय हर्षिता मीना व तृतीय संतोष कुमारी रहे| वही छात्र श्रेनी मे देव कुमार प्रथम, दुदेश कुमार द्वितीय रहे| दृश्य कला द्वि आयामी में प्रथम दिक्षिता कुमारी, द्वितीय सानिया व तृतीय मनिषा परिहार रहे तथा छात्र श्रेनी मे कुणाल प्रजापति प्रथम, द्वितीय जय सिंह व तृतीय निलेश रहे|

दृश्य कला त्रि आयामी में प्रथम पूजा कुमारी, द्वितीय खुशी कुमारी रही व छात्र श्रेणी मे वैभव सुथार प्रथम रहे|स्थानीय खिलौने व खेल में प्रथम ईशा प्रजापति, द्वितीय निधि सोलंकी रही वही छात्र श्रेनी मे यशपाल सिंह प्रथम, भाविन कुमार द्वितीय रहे| एकाभिनय छात्रा श्रेनी मे लक्षिता व छात्र श्रेनी मे चंद्रभान मीना प्रथम व अशोक कुमार द्वितीय रहे| विजेताओं को अतिथियों ने मोमेटो और प्रमाण पत्र से पुरष्कृत किया| संस्था प्रधान ने अतिथियों और निर्णायकों का आभार प्रकट किया|

अधिकारी समग्र शिक्षा कांतिलाल आर्य ने अपने उद्बोधन मे छात्रों का उत्शाह वर्धन करते हुए कठोर परिश्रम कर आगे बढ़ने और सदैव सकारात्मक व ऊर्जावान बनने की शिक्षा दी| साथ ही राज्य स्तर हेतु शुभकामनाएँ दी व जिले का नाम रोशन करने हेतु आशीर्वाद प्रदान किया एवं बताया कि सभी विधाओ मे प्रथम स्थान प्राप्त छात्र-छात्राएं राज्य स्तरीय कला उत्सव मे सहभागिता करेंगे| कार्यक्रम संचालन खुशवंत कुमार माली व.अ ने किया| इस अवसर पर शैतान बिश्नोई,हीरालाल दहिया, ताराचंद भार्गव, खीम सिंह व मुबारक हुसैन उपस्थित रहे| सामूहिक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ|

Share.
Leave A Reply