*पर्युषण पर्व के समापन पर निकाली शोभायात्रा, एक दूसरे से किया मिच्छामी दुक्कड़म* –
_कार्यक्रम में विधायक लोढ़ा ने भी की शिरकत, लिया गुरु भंगवतों का आशीर्वाद
शिवगंज/ सिरोही, राजस्थान ,
(हरीश दवे )
पर्युषण महापर्व के समापन पर बुधवार को शहर में जैन समुदाय की ओर से गुरु भगवंत मणीप्रभ विजय महाराज एवं इन्द्ररक्षित विजय महाराज की निश्रा में भगवान महावीर स्वामीजी की शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में विधायक संयम लोढ़ा एवं पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची ने भी शिरकत की। जानकारी के अनुसार पर्युषण महापर्व के समापन पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कलापुरा स्थित बडा मंदिर से सकल संघ के साथ शोभायात्रा रवाना हुई। यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पुन: मंदिर पहुंचकर गुरुभगवंतों के आशीर्वचन के बाद संपन हुई। पर्युषण महापर्व की समाप्ति पर सुबह के पारणे संघवी अचलचंद गुलाबचंद परिवार, दोपहर का स्वामीवात्सल्य फैन्सीबेन दिलीप कुमार लोणावला वालों की तरफ से पोरवाल जैन धर्मशाला में हुआ। शाम का स्वामीवात्सल्य महावीर स्मृति कुंज में भरत कुमार बस्तीमल ओटावत परिवार की ओर से किया गया। इस मौके पर जैन समाज के लोगों ने अपने स्नेहजनों से मिलकर एक दूसरे को वर्ष पर्यन्त जाने अनजाने में हुए गलतियों के लिए मिच्छामी दुक्कडम कह कर क्षमायाचना की। इस अवसर पर ओसवाल जैन संघ अध्यक्ष प्रवीण जैन, विजयसिंह लोढा, भरत जैन, छगनलाल चुनावाला, सचिव सुकनराज जैन, नरेन्द्र जैन, मनीष सर्राफ, संजीव सुराणा, सुधीर जैन, दिनेश सांकरिया, किशोर अंबावत, चंपालाल जैन, मांगीलाल जैन नोवीवाला, आकाश जैन, प्रकाश गांधी, शेषमल, पंकज जैन, अजय परमार, नरेश जैन, भावेश जैन, प्रवीण जैन सहित कई समाज बंधु उपस्थित थे।
