इंटर हाउस कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
सिरोही, राजस्थान (हरीश दवे),
सिरोही के स्थानीय इम्मानुएल मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिरोही में विद्यालय के इंटर हाउस कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें जूनियर बॉयज, जूनियर गर्ल्स, सीनियर बॉयज एवं सीनियर गर्ल्स की अलग-अलग टीमों की नॉकआउट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों ने उत्साह एवं जोर-जोर के साथ भाग लिया वहीं अन्य विद्यार्थियों ने मैच देखने का लुत्फ उठाया।विद्यालय के प्रधानाचार्य टाॅम पी साम ने बताया कि खेल खेलने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है एवं जीवन मे आने वाले हर चुनौतियों का सामना करने का हौसला बढ़ता है, विशेषकर कबड्डी खेल में टीमवर्क तथा मिलजुल कर काम करने की प्रेरणा मिलती है प्रतियोगिता में *जूनियर ब्वॉयज में ग्रीन हाउस विजेता रही, जूनियर गर्ल्स में रेड हाउस विजेता रही इसी प्रकार सीनियर ब्वॉयज में येलो हाउस विजेता रही और सीनियर गर्ल्स में येलो हाउस विजेता रही* इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

