सिरोही , राजस्थान ।

नन्हे वैज्ञानिकों ने किशोरी बाल मेले में बनाए नवीन मॉडल

राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल सिवेरा में किशोरी बाल मेला 2023 के तहत नन्हे बाल वैज्ञानिकों ने कई तरह के नवीन मॉडल व चार्ट बनाकर लोगो का दिल जीत लिया ।

सुबह से विद्यालय में बाल मेले को लेकर अपार उत्साह था सभी ने विद्यालय में स्टाल लगाए और अपनी प्रतिभा को बाहर स्टाल पर लोगो व मूल्यांकन कर्ताओ के सामने रख दिये थे । सुबह सरपन्स कनैयालाल मीणा वार्ड सदस्य सोहनलाल ने निरीक्षण किया और छात्र छात्राओं की कला को निहारा मूल्यांकनकर्ताओं में प्रधानाचार्य राजपुरा प्रताप मीणा उपाचार्य विरवाड़ा भरत माली व्याख्याता भीम सिंह उत्तम कुमार अशोक मीणा प्रकाश कुमार रिपेन्द्र सिंह आदि ने बारीकी से निरीक्षण व मूल्यांकन किया और उनसे सवाल जवाब किये और परिणाम तैयार किया जिसमें 9 से 12 में हिंदी अंग्रेजी में प्रथम जगदीश दिव्तीय खुशाल तृतीय दिव्यवर्धन सिंह विज्ञान गणित में प्रथम महिमा द्वितीय तमन्ना तृतीय तनीषा सामाजिक वर्ग में प्रथम काजल द्वितीय प्रेरणा तृतीय सपना रही उसी प्रकार क्लास 6 से 8 में हिंदी अंग्रेजी में प्रथम काव्या द्वितीय मित्तल तृतीय खुशबू विज्ञान गणित में प्रथम महेश द्वितीय सानू लोहार तृतीय राहुल सामाजिक विज्ञान में प्रथम दीक्षिता राणावत द्वितीय ज्योति तृतीय दीक्षा रही सभी को प्रमाणपत्र व मोमेंटो इनाम दिए गए इसी प्रोग्राम में जिलास्तर पर सम्मानित होने पर शारिरिक शिक्षक भवरलाल मीणा ने जसवंत सिंह का साफा व माला से सम्मान किया स्कोरिंग का कार्य सुरेश कुमार खेताराम हिम्मत राम शम्भू सिंह बाबुलाल मांगीलाल बदाराम मेघवाल ने किया प्रधानाचार्य बाबुलाल मीणा व मेला प्रभारी पुष्पा मीणा ने सभी के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया इस अवसर पर राकेश राव मणिलाल व गाव से पधारे नागरिक को ने मेले की सराहना की।

Share.
Leave A Reply