कार्यालय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल झाडोली ब्लॉक पिंडवाड़ा , सिरोही , राजस्थान ।
पिंडवाड़ा । V24 न्यूज ।
ऑन लाईन अटल मैराथन- 22-23 में मॉडल स्कूल झाडोली ने बाजी मारी ।
अटल इनोवेशन मिशन भारत सरकार के तहत आयोजित ऑन लाईन अटल मैराथन 2022-23 में देश भर से जमा लाखों प्रोजेक्ट मे चयनित टॉप 400 प्रोजेक्ट में मॉडल स्कूल झाडोली ने 242 वीं रेंक हासिल की| संस्था प्रधान श्याम सुंदर व्यास ने बताया कि छात्र वैभव सुथार व रोनक कुमार कक्षा-10 ने मेंटर भौतिकी व्याख्याता शिवांश दीक्षित व प्रयोगशाला सहायक चेतन कुमार के मार्गदर्शन व निर्देशन में “स्मार्ट वैक्युम क्लीनर” प्रोजेक्ट बनाया तथा वर्चुअल जमा करवाया| प्रदेश के 134 मॉडल स्कूल मे केवल मॉडल स्कूल झाडोली ने यह उपलब्धि हासिल की हैं|
छात्रों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय मेंटर शिक्षक साथी व सहयोगी के नियमित मार्गदर्शन और अभ्यास को दिया| संस्था प्रधान व उप प्रधानाचार्य जितेंद्र रावल, राम सिंह सैनी तथा समस्त विद्यालय स्टाफ ने छात्रों और मेंटर को बधाई दी जिसमें समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा|

