राजकीय महाविद्यालय, सिरोही में ‘‘हिंदी दिवस’’ मनाया गया l

सिरोही, राजस्थान (हरीश दवे),

राजकीय महाविद्यालय, सिरोही में हिंदी विभाग एंव केन्द्रीय संचार ब्यूरों क्षेत्रीय कार्यालय, सिरोही के संयुक्त तत्वावधान में ‘हिंदी दिवस’ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी भाषा हमारे मन और भावों की भाषा है। आज के समय में हिन्दी भाषा के प्रसार-प्रचार की आवश्यकता है। हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. संध्या दुबे ने कहा कि हिंदी वर्तमान में सम्पूर्ण वैश्विक दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण भाषा है। भविष्य में रोजगार एवं व्यापार के दृष्टिकोण से हिंदी भाषा में असीम सम्भावनाएं निहित है। केन्द्रीय संचार ब्यूरो के इकाई प्रभारी अधिकारी फूलचंद गहलोत ने हिंदी दिवस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को संघलोक सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षाओं में हिन्दी के विद्यार्थियों के लिए हिन्दी माध्यम से अच्छा अवसर प्राप्त हो रहा है। हिन्दी की वर्तमान स्थिति विकास की ओर अग्रसर है।

इस अवसर पर काव्य-पाठ एवं आशुभाषण का आयोजन किया गया। काव्यपाठ में यशिका रावल (कला प्रथम वर्ष) ने श्रेष्ठ काव्यपाठ किया। आशुभाषण में मानवेन्द्र सिंह, तृतीय वर्ष विज्ञान, खुशी चारण, कोमल, अक्षय ने हिंदी की स्थिति एवं इससे जुडे़ हुए बिन्दुओं पर चर्चा की। श्री दिनेश कुमार सोनी, सहायक आचार्य ने हिंदी तकनीकी दृष्टि से समृद्ध है और हिन्दी की वेबसाईट से विद्यार्थियों को परिचित करवाया। प्रो.भगवानाराम बिश्नोई ने हिंदी की वर्तमान स्थिति, सवैधानिक स्थिति पर विचार व्यक्त करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। डाॅ. कैलाश गहलोत ने हिन्दी से जुड़ी प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम करवाया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. कैलाश गहलोत ने किया। कार्यक्रम के दौरान काव्य वाचन,भाषण एंव प्रश्नोत्तरी प्रतियागिता का आयोजन किया गया एवं विजेता प्रतिभागगियों को केन्द्रीय संचार ब्यूरो, सिरोही की ओर से पुरुष्कृत कर सम्मानित किया गया।

Share.
Leave A Reply