सिरोही, राजस्थान ।
कार्यालय रा. उ. प्रा. वि. वीरोली पीईईओ नया सानवाडा l
स्थानीय विद्यालय में 14 वर्ष छात्र-छात्रा जिला स्तरीय वॉलिवॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ|
समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक आबू पिंडवाड़ा समाराम गरासिया, अध्यक्षता सुरेश प्रजापत सीबीईओ पिंडवाड़ा रहे| वही विशिष्ट अतिथि अशोक चौधरी जिला खेल अधिकारी सिरोही, रेणु वर्मा प.स. पिंडवाड़ा, सुमित्रा जीनगर पीईईओ वीरवाडा व नरपत सिंह राणावत महा.भाजपा किसान मोर्चा रहे|
कार्यवाहक संस्था प्रधान आशा परिहार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने सहभागिता की जिसमें 16 छात्र टीमों के 161 खिलाडियों व 8 छात्रा टीमों के 83 कुल 244 खिलाडियों ने सहभागिता की| जिसमें छात्र वर्ग में प्रथम स्थान आदर्श विद्या मन्दिर स्वरूपगंज, रा.उ.प्रा.वि नानरवाडा द्वितीय तथा रा.उ.मा.वि गोलिया धनारी तृतीय रही | वहीं छात्रा वर्ग में रा.बा.उ.मा.वि वाटेरा प्रथम, रा.उ.मा.वि पानियाफली द्वितीय तथा रा.बा.उ.मा.वि. स्वरूपगंज तृतीय स्थान पर रहे| इस अवसर पर सर्व श्रेष्ठ छात्र पीयूष कलबी आदर्श विद्या मन्दिर स्वरूपगंज तथा सर्व श्रेष्ठ छात्रा शांता कुमारी वाटेरा व प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करता टीमों को ट्रॉफी व मोमेंटो द्वारा पुरष्कृत किया गया|

उद्घाटन सत्र में लीला राम गरासिया प्रधान आबूरोड द्वारा घोषित व उनके द्वारा भेंट की गई 2500-2500 की नकद राशि से प्रथम स्थान प्राप्त छात्र-छात्रा को संस्था प्रधान व सीबीईओ पिंडवाड़ा ने पुरष्कृत किया| इस अवसर पर विधायक समाराम गरासिया, जिला खेल अधिकारी अशोक चौधरी, सीबीईओ सर पिंडवाड़ा सुरेश प्रजापत ने उद्बोधन द्वारा छात्रों को आशीर्वचन प्रदान किया तथा जीवन स्वच्छ स्पर्धा द्वारा आगे बढ़ने व खेल भावना से खेल खेलने की की शिक्षा दी| मंच संचालन खुशवंत कुमार माली वरिष्ठ अध्यापक मॉडल स्कूल झाड़ोली ने किया| अतिथियों ने उत्तम प्रतियोगिता आयोजन हेतु भामाशाहो को धन्यवाद दिया| एस एमसी विद्यालय परिवार द्वारा अल्पाहार, भोजन, जलपान और स्मृति चिह्न, फूलमाला साफा, साउंड, टेंट आदि के भामाशाहो का सम्मान किया गया| विद्यालय की शिक्षिकाओ सह सभी के सामूहिक राष्ट्रगान व ध्वज अवतरण के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ|
इस अवसर पर भागीरथ मीना,चंदन कुँवर, मंजीत कुंवर, आशा बैरवा, पूर्निमा परमार व जगदीश चंद्र जाट सह विद्यालय परिवार उपस्थित रहा|

