विजन डॉक्यूमेंट बनाने के लिए जिला मुख्यालय पर वर्चुअल संवेदीकरण कार्यक्रम हुआ आयोजित’

,-आमजन को मिशन 2030 के लिए अधिक से अधिक सुझाव देने की अपील की

’सिरोही,राजस्थान (हरीश दवे),

राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम राजस्थान मिशन 2030 अभियान के संबंध में सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र पर जिला स्तरीय वर्चुअल संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।       

इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश मेवाडा, उपखंड अधिकारी सीमा खेतान, उप सभापति जितेन्द्र सिंघी, सार्वजनिक निर्माण, नगर परिषद, आयोजना विभागों के अधिकारी समेत अन्य जनप्रतिनिधिगणों, विभिन्न विभागों के अधीनस्थ कार्मिकों, हितधारकों एवं नागरिकों का अभियान के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर तक संवेदीकरण करवाया गया।     

 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर डाॅ. भंवर लाल ने कहा कि राज्य सरकार विकसित राजस्थान की दिशा में तैयार होने वाले विजन डॉक्यूमेंट 2030 के लिए जिले के जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के कार्मिकों,हितधारकों एवं नागरिकों से परामर्श एवं सुझाव प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि मिशन 2030 अभियान के क्रियान्वन के लिए जिले के नागरिकों की सहभागिता महत्वपूर्ण है।      उन्होंने कहा कि यह अभियान एक अवसर है जिसके माध्यम से हर आम और खास व्यक्ति अपनी अपेक्षाओं और कल्पनाओं को सुझावों के मध्य से विजन डॉक्यूमेंट में दर्ज करवा सकता है,जो भावी राजस्थान के निर्माण में अपनी भागीदारी निभा सकता है।     

अतिरिक्त जिला कलेक्टर डाॅ. भास्कर विश्नोई ने इस अवसर पर जिले की बजट घोषणाओं के बारे में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया एवं फ्लैगशिप योजनाओं के मासिक प्रगति का प्रस्तुतीकरण दिया।         

राजस्थान मिशन के अंतर्गत विजन डॉक्यूमेंट बनाने के लिए आयोजित इस संवेदीकरण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत स्तर पर ई मित्र प्लस मशीन तथा ब्लॉक एवं जिला स्तर पर राजीव गांधी सेवा केंद्र के वीसी रूम से जोड़ा गया। इसी क्रम में अधिक से अधिक लोगों तक यह जानकारी पहुंचे इस उद्देश्य से इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी करवाया गया है।

Share.
Leave A Reply