रामदेवरा जातरुओं की बस पर पथराव करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे
सिरोही, राजस्थान (हरीश दवे),
बीती रात्रि में बाबा रामदेवजी के दर्शनार्थ जातरू यात्रीयो से भरी बस के रामदेवरा से एमपी की तरफ जाते समय कस्बे के भाटकडा चोराया से बाबाराम देव होटल के बीच अन्धेरे में अज्ञात लडको द्वारा पत्थर फेक कर काच फोडने की सुचना सिरोही पुलिस थानाधिकारी को मिलने पर थाना से डीओ, घीसुलाल उनि, उनि पुराराम, हैड कानि सुरेश दान न 622, कानि महावीर सिहं न 702, राजेन्द्र कुमार न 552 व डाईवर कानि गोपाल सिहं को तत्काल अलग अलग टीम बनाकर थाना से रवाना किया गया एक टीम द्वारा अभय कमाण्ड सेन्टर से तकनीकी सहायता प्राप्त कर दुसरी टीम को प्राप्त सुचना अनुसार निदेर्शीत कर अज्ञात लडको की सुरागरसी कर गैर सायल 1. मुकेश पुत्र शांतीलाल उम्र जाति भील 18 साल पैशा खेतीबाडी निवासी मोना कोलोनी सिरोही पुलिस थाना कोतवाली सिरोही जिला सिरोही। 2. सोनाराम पुत्र मोहनलाल जाति भील उम्र 19 साल पैशा मजदुरी निवासी भाटकडा चौराहा सिरोही पुलिस थाना कोतवाली सिरोही जिला सिरोही । 3. इंदर पुत्र गणेशाजी जाति भील उम्र 19 साल पैशा मजदुरी निवासी जावाल पुलिस थाना बरलुट जिला सिरोही जिला सिरोही। 4. दिनेश पुत्र मंशारामजी जाती भील उम्र 22 साल पैशा मजदुरी निवासी बालदा पुलिस थाना सिरोही सदर जिला सिरोही को दस्तयाब कर गिरफतार किया गया है।

