जिला कलक्टर डॉ भवंरलाल ने कैलाशनगर में टोरसो ग्रुप की ओर से बनवाये जा रहे कालेज भवन एवं मांडवा, पालड़ी ग्राम पंचायत का किया निरीक्षण,
सिरोही, राजस्थान (हरीश दवे) ,
जिला कलक्टर डॉ भवंर लाल ने टोरसो ग्रुप झाड़ोलीवीर -मुम्बई की ओर से अपने माता पिता की स्मृति में 5 करोड़ की लागत से बनवाये जा रहे ष्मातुश्री पुरीबाई पुनमाजी माली टोरसो राजकीय महाविद्यालय के भवन का निरीक्षण किया। वहां उपस्तिथ भामाशाह शंकरलाल पी माली से मुलाकात कर निर्माण व ओरण भूमि के सरक्षण के लिए की गई तार फेन्सिंग व पौधारोपण को देखा व कहा कि भामाशाह बड़े उत्साह व स्पीड से कार्य करवाकर क्षेत्र में एक अनुकरणीय कार्य करवा रहे है । पौधारोपण के बाद उसके पानी के लिए ड्रीप सिस्टम लगाया गया है । कालेज व ओरण भूमि में कुल 4 हजार पौधे लगाने का कार्य ट्रस्ट की ओर से चल रहा है। कलक्टर का भामाशाह परिवार की ओर से स्वागत किया गया और कॉलेज भवन बनाने के कार्य मे कलक्टर की ओर से मिले सहयोग व मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर साइट इंजीनियर, पूर्व प्रधान अचलाराम माली व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

