भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा सिरोही सभा की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता,
भाजपा नेत्री व पार्षद श्रीमती गीता पुरोहित ने किया घर घर प्रचार,नगर मंडल ने आमजन से जनसभा में आने का आमंत्रण दिया
सिरोही, राजस्थान (हरीश दवे) ,
राजस्थान प्रदेश भाजपा संगठन की ओर से निकाली जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा के तहत सिरोही मुख्यालय पर आयोजित जनसभा में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्थानीय कार्यकर्ता बूथ स्तर पर लोगों को सभा में आने का आमंत्रण दे रहे हैं। भाजपा ने कहा कि राज्य की नकारा और जन विरोधी कांग्रेस सरकार की विदाई विधानसभा चुनाव में निश्चित है।
भाजपा नगर मंडल सिरोही के अध्यक्ष लोकेश खण्डेलवाल के अनुसार रामदेवरा से प्रारंभ हुई परिवर्तन यात्रा को संभाग में जगह-जगह अपार जन समर्थन मिल रहा है उसी प्रकार सिरोही जिले की जनता भी भाजपा की इस यात्रा को लेकर काफी उत्साहित है खंडेलवाल ने बताया कि 11 सितंबर सोमवार को सिरोही के राम झरोखा मैदान में सिरोही विधानसभा क्षेत्र की यात्रा जनसभा आयोजित होगी। इसको लेकर नगर मंडल क्षेत्र के समस्त जिला पदाधिकारी, मंडल, मोर्चा प्रकोष्ठ, जनप्रतिनिधि पार्षद, बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति,शक्ति केंद्र एवं सभी कार्यकर्ता, समर्थक अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आमजन से संपर्क करके उन्हे आमंत्रित कर रहे हैं। नगर अध्यक्ष ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार का अत्याचार और भ्रष्टाचार, महिला अत्याचार, दुष्कर्म, दलित उत्पीड़न, साइबर क्राइम, बेरोजगारी, पेट्रोल – डीजल व बिजली की कीमत, पेपर लीक, बजरी माफिया, बेलगाम अपराध आदि अनेक मुद्दों के कारण इस सरकार ने आमजन का हाल बेहाल कर रखा है इसे अब प्रदेश की जनता सहन नही करेगी।
खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस मुक्त राजस्थान बनाने का जनता ले रही है संकल्प, इस बार बदलाव का कमल खिलेगा। कहा की गहलोत सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।तैयारी मंडल बैठक आयोजित -परिवर्तन यात्रा जनसभा आयोजन की तैयारी के साथ-साथ जन भागीदारी बढ़ाने के लिए भाजपा नगर मंडल सिरोही के समस्त कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को प्रातः 11:00 बजे भटियाणी माता मंदिर प्रांगण सिरोही में आयोजित होगी।

