राजस्थान मिशन-2030आबू न्यास एवं नगरीय निकायों द्वारा किया गया संवाद ,कार्यक्रम लिए गए सुझाव
सिरोही, राजस्थान (हरीश दवे)
राजस्थान मिशन-2030 अभियान की अनुपालना में जिले की समस्त नगर निकायो से संबंधित हितधारको के साथ मिशन-2030 के तहत नगर निकायो से संबंधित गतिविधियों के संबध्ंा में परामर्श (सुझाव) के लिए नगर सुधार न्यास आबू के सचिव नन्द किशोर राजौरा की अध्यक्षता मंे जिला परिषद सिरोही के सभागार में कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में नगर निकायो में विकास एंव स्वच्छता संबंधित गतिविधियो के सबंध ंमें अपने सुझाव दिए साथ हीन नगर परिषद सिरोही के आयुक्त ने बैठक मे ंराजस्थान मिशन-2030 के बारे में पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी। सवंाद कार्यक्रम में नगर परिषद के सभापति महेन्द्र मेवाडा, उप सभापति जितेन्द्र सिंघी, नगरपालिका आबुपर्वत के अध्यक्ष जीतूराणा, सिरोही आयुक्त सुशील कुमार पुरोहित, नगर पालिका पिण्डवाडा से अधिशाषी अधिकारी दिपिका वीरवाल, आबुरोड से अधिशाषी अधिकारी सुनीता चारण, जावाल से अधिशाषी अधिकारी महेन्द्र कुमार राजपुरोहित, नगरपालिका आबुपर्वत सहायक अभियंतान वोदितसिंह राजपुरोहित, नगरपरिषद सिरोही से सहायक प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार माली,, कनिष्ठ अभियंता पकंज कुमार कंसारा, जिला परियोजना प्रबधंक ओमसिंह राजपुरोहित एवं हनुमान शर्मा आदि उपस्थित रहे।

