जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण ।
सिरोही, राजस्थान (हरीश दवे),
जिला निर्वाचन अधिकारी ने ग्राम मांडवा, पालडी एम एवं कैलाशनगर के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।
मतदान केन्द्रों में रोशनी, रेम्प, पेयजल, साफ-सफाई को देखा एवं संबंधित बीएलओ व ग्राम विकास अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के पश्चात् संबंधित बीएलओ एवं ग्राम विकास अधिकारियों की ग्राम पंचायतों में बैठक लेकर मतदान केंद्र पर बैठकर प्रारूप मतदाता सूची का पठन, आमजन के सूची उपलब्ध रखने तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपित करने और शुद्धीकरण के लिए आवेदन पत्र प्राप्त के कार्य की जानकारी ली। तत्पश्चात् कैलाशनगर में इन्दिरा रसोई घर के कार्य का निरीक्षण किया।

