सिरोही, राजस्थान ।
विद्यालय में अगर मन से जुड़ाव हो तो कोई कार्य असम्भव नही है l
कहते है कि अगर इंसान किसी भी कार्य मे अपना मन लगा देता है तो किसी भी कार्य को करने में उसको किसी भी समस्या का सामना नही करना पड़ता है हर कार्य आसानी से पूर्ण होते जाते है ऐसा ही कर दिखाया है राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल सिवेरा के हेड टीचर जसवंत सिंह चौहान निवासी झाडोली ने इनकी प्रथम नियुक्ति रा प्रा स्कूल परलाइ में विद्यालय उस समय 2 कमरों में चलता था 1994 में सरकार द्वारा भी कम सहायता मिलती थी स्कूल में कमरों की कमी थी प्रयास से सर्व शिक्षा अभियान से 3 कमरे पास करवाये और स्कूल का परकोटा नही होने से पशुओं से बालको को खतरा रहता था विद्यायक समाराम जी आग्रह किया उन्होंने 200 मीटर परकोटा बनवाया फिर आग्रह विकास अधिकारी जी किया 300 मीटर परकोटा और बन गया स्कूल को सुरक्षित किया फिर 100 पेड़ डाले और गर्मियों में भी परिवार सहित आकर पानी पिलाकर बड़े किये जो आज स्कूल की शोभा बढ़ा रहे है जिनमे 2 कल्पव्रक्ष के पेड़ भी है भामाशाह श्रेणिक कुमार को प्रेरित करके 150000 रु के पंखे समरसेबल मोटर ट्यूबलाइट व शिक्षण सामग्री दिलवाई व यहां पर बालिका शिक्षा की बहुत कमी थी घर वाले बालिकाओं को आगे पढ़ाने के लिए बाहर नही भेजते थे विधायक से आग्रह करके उच्च प्राथमिक स्कूल बनवाया उस समय जिले का सबसे अच्छा स्कूल होने से अधिकारी नेतागण भी आते थे और खुश हो कर जाते थे इस स्कूल में पढ़े छात्र आज विभिन पदों पर है जिसमे डॉक्टर शिक्षक नर्सिग अधिकारी अभियंता आदि है चौहान ने तेलपुर में भी7 माह की सेवा दी और 26000 रु का साउंड दिलवाया रा उ मा स्कूल सिवेरा में भी भामाशाहों को प्रेरित किया और 18000 का साउंड 8000 प्रधानाचार्य टेबल 5100 डनलप की कुर्सिया स्वयं ने 8000 टांका बनवाया विधायक को प्रेरित करके 188000 रु के स्टूल टेबल अन्य साथी शिक्षकों से मिलकर गाव से 100000 रु के फर्नीचर स्टूल टेबल गरीब छात्रों को स्वेटर आदि दिलवाए इसी क्रम में झाडोली स्कूल में प्रिंटर समरसेबल मोटर कुर्सियां खेल प्रतियोगिता में भामाशाह द्वारा भोजन व्यवस्था आदि झाडोली में दिलवाई झाडोली स्कूल के भूमि आबंटन में भी इनका सक्रिय योगदान रहा जिससे आज झाडोली शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी है छात्रों में इनकी लोकप्रियता है इन्होंने 1994 से ही राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में अकाल राहत प्रभारी जन गणना कृषि गणना वार्ड प्रभारी साक्षरता प्लस पोलियो आदि में सेवाए दी है इन सेवाओ के लिए जिलाकलेक्टर ने 2011 में व उपखण्ड स्तर पर 1999 में सम्मानित किया जा चुका है शिक्षा विभाग द्वारा श्रेष्ठ शिक्षक से भी सम्मानित किया वही 2020 में शिक्षक दिवस पर ब्लॉक स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है इनका मुख्य उद्देश्य यह है कि सरकारी सेवा अगर मन लगाकर की जाए तो आनन्द कुछ और ही होता है । अगर सभी मन से जुड़कर कार्य करे तो हर स्कूल आदर्श स्कूल बन सकता है सभी का समाज मे आदर सत्कार होगा ।

