पिण्डवाड़ा रा.बालिका.उ.मा. विधालय मे शिक्षक दिवस पर छात्राओं ने शिक्षक बनकर अध्यापन करवाया ।

V24न्यूज/भूपेंद्र परमार पिण्डवाड़ा, राजस्थान ।

पिण्डवाड़ा- पिण्डवाड़ा आज 5 सितम्बर को राबाउमावि पिण्डवाड़ा में शिक्षक दिवस पर छात्राओं ने शिक्षक बनकर अध्यापन करवाया ।संस्था के वाईस प्रिंसिपल जगदीश खंडेलवाल ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि प्रिंसिपल छात्रा निकिता चारण और वाईस प्रिंसिपल छात्रा शेफाली परिहार ने विद्यालय प्रशासन की बागडोर संभाली। पीटीआई छात्रा ने अनुशासन बनाये रखते हुए प्रार्थना सभा का सफल आयोजन करवाया। शिक्षक बनी छात्राओं में निहारिका रावल ने सामाजिक विज्ञान में उदारीकरण और संघवाद,संगीत कुमारी ने हिंदी में मेरे संग औऱतें,वर्षा मीना ने संस्कृत में शब्द रूप,योगिता कुमारी ने हिंदी अनिवार्य में अवतार सिंह,खुश्बू कुमारी ने अम्ल क्षार,लवण ,जीनत बानू ने जीव विज्ञान में प्राणी जगत,भौतिक विज्ञान में विधुत चुम्बकीय क्षेत्र और आवेश, दिनिशा ने अंग्रेजी में नेल्सन मंडेला,हर्षिता रावल ने संस्कृत में धातु रूप,मीनाक्षी पुरोहित ने हिंदी में सूरदास,खुशाल कँवर ने इतिहास में तीन वर्ग,सानिया ने अंग्रेजी में रेट्रेप्स,भूगोल में ध्रुवी ने महासागरों एवं महाद्वीपों का विवरण,कोमल लखारा ने सामान्य ज्ञान का अध्ययन करवाया। विद्यालय की प्रिंसिपल बनी छात्रा निकिता चारण ने पद के निर्वहन में पूरी कुशलता दिखाते हुए व्यवस्था देखी। शिक्षक दिवस पर छात्राओं ने सभा आयोजन कर भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर उनके शिक्षक से उपराष्ट्रपति पद के सफर पर प्रकाश डाला। विद्यालय के शिक्षकों के साथ शिक्षक बनकर छात्राओं ने अपने आपको गौरान्वित महसूस किया एवं विद्यालय प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share.
Leave A Reply