*गणेश महोत्सव को लेकर बैठक संपन्न, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।

**माउंट आबू।*

रिपोर्ट किशनलाल,

पिछले 32 वर्षों से शिवसेना के तत्वाधान में आयोजित होने वाले गणेश महोत्सव के इस महापर्व को लेकर सभी शहर में विराजमान होने वाली गणेश प्रतिमा के आयोजनकर्ताओं, सर्वसमाज बंधुओं के साथ बैठक का आयोजन नगरपालिका पुस्तकालय में अध्यक्ष देवेंद्र जानी की अध्यक्षता में किया गया। जिसमे गणपति महोत्सव समिति द्वारा सर्वसम्मति निर्णय लिए गए जिसमे गणेश प्रतिमा की ऊंचाई 5 फीट तय की गई, जुलूस रंग गुलाल का प्रयोग वर्जित होगा, जुलूस का मार्ग यथावत रहेगा, कमल नेहरू पार्क पर विसर्जन होगा, परंपरागत सभ्य गानों एवं वेशभूषा का प्रयोग, शराबीयों पर प्रतिबंध, गणेश विसर्जन के दिन शराब और मांस की दुकानें बंद करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से गणपति महोत्सव समिति अध्यक्ष देवेंद्र जानी, उपाध्यक्ष बद्रीलाल काबरा, राजकुमार परमार, सत्येंद्र रावल, मनीष गर्ग, सचिव सुरेश थिंगर, कोषाध्यक्ष सलिल कालमा, सह कोषाध्यक्ष भगवानराम राणा एवं हेमबहादुर को बनाया गया। पुनः बैठक का आयोजन 11 सितंबर को सायं 05:00 बजे पुस्तकालय में होगा। बैठक में समिति अध्यक्ष देवेंद्र जानी, एडवोकेट बद्रीलाल काबरा, शिवसेना जिला सह सचिव दीपक त्रिपाठी, नगर प्रमुख प्रशांत सिंह, रमेश आलिका, समिति सचिव सुरेश थिंगर, ज्योतिष जोनवाल, राजकुमार राणा, अशोक भोपाजी, मांगीलाल काबरा, चिराग धनानी, शेलंद्र रावल, दिनेश भील, मनीष अग्रवाल, अभिषेक थिंगर, अरविंद कोरी, विष्णु राणा, भगवाना राम आशुतोष, धुर्व,राहुल,पारस,आदि सदस्य मौजूद रहे।।

Share.
Leave A Reply